बीएन विधि संकाय का शैक्षणिक भ्रमण 

( 2536 बार पढ़ी गयी)
Published on : 13 Feb, 24 00:02

बीएन विधि संकाय का शैक्षणिक भ्रमण 

उदयपुर विधि संकाय भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय द्वारा राजकीय किशोग्रह, राजकीय बालिका गृह, नारी निकेतन क्षैत्रिय विधि विज्ञान प्रयोगशाला, बालक सम्प्रेषण गृह का शैक्षणिक भ्रमण किया गया। शैक्षणिक भ्रमण में विधि संकाय के डाॅ अनीला, डाॅ. किरण चौहान, डाॅ. पुष्पलता डांगी एवं विधि के सभी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने शैक्षणिक भ्रमण में भाग लेकर सम्बन्धित निकायों  की कार्यप्रणाली को समझकर वर्तमान परीप्रेक्ष्य में इनकी उपयोगिता को समझा। 

कार्यक्रम में किशोर न्याय बोर्ड के प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट संजय मालवीय ने अपचारी बालको के सम्बन्ध में जानकारी देकर उनको समाज की मुख्यधारा में लाने हेतु न्याय बोर्ड द्वारा किये जाने वाले प्रयासो एवं कार्यो के बारे में जानकारी प्रदान की साथ ही शैक्षणिक भ्रमण में क्षैत्रिय विधि विज्ञान प्रयोगशाला के निदेशक डाॅ. परमजीत सिंह जी ने विधि विज्ञान प्रयोगशाला की विभिन्न ईकाईयों की जानकारी प्रदान करते हुए इसके महत्व एवं उपयोग के बारे में अवगत कराया।  

बी एन विश्वविद्यालय के चेयरपर्सन  कर्नल प्रो शिव सिंह सारंगदेवोत, प्रेसिडेंट डॉ महेंद्र सिंह राठौड़ एवं रजिस्ट्रार मोहब्बत सिंह राठौड़, ने समय-समय पर ऐसे आयोजन करते रहने के लिए प्रोत्साहित करते हुए संबंधित निकायों का हार्दिक आभार व्य


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.