महिला जागरूकता शिविर का हुआ आयेाजन

( 1709 बार पढ़ी गयी)
Published on : 12 Feb, 24 16:02

महिलाओं को सशक्त  के साथ, आवश्यकता है प्रोत्साहन देने की - प्रो. सारंगदेवोत

महिला जागरूकता शिविर का हुआ आयेाजन


उदयपुर   दत्तोंपंत ठेगड़ी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड एवं जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विवि के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को विद्यापीठ के जनभारती सामुदायिक केन्द्र कानपुर सेंटर पर महिलाओं की जागरूकता के लिए आयोजित अल्पावधि प्रशिक्षण प्रोग्राम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत ने बताया कि महिलाओं को देवी का रूप माना गया है, महिलाएॅ प्राचीन समय से ही सशक्त ह,ै आवश्यता है इन्हे प्रोत्साहन देने की। पुरूष प्रधान समाज ने इन्हे आगे बढ़ने का अवसर ही नहीं दिया। महिलाएॅ आज हर क्षेत्र में पुरूषों से आगे है चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो या रोजगार के अवसरों का। महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपना लोहा मनवाया है। महिला सशक्त होने पर पूरा परिवार सशक्त होता है।  उन्होंने कहा कि यदि किसी समाज की प्रगति के बारे में जानना है तो उस समाज में महिलाओं की स्थिति के बारे में जानना होगा, क्योकि ये आधी आबादी का हिस्सा हैं।
प्रमुख वक्ता श्रमिक शिक्षा बोर्ड के रिजनल डायरेक्टर जगदीप सिंह कौर ने  केन्द्र सरकार की ओर से महिलाओं के लिए जारी की गई लाभकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि वे अधिक से अधिक इन योजनाओं का लाभ उठा आत्म निर्भर बन सकती है। इन योजनाओें पर सरकार की ओर से सब्सिडी भी दी जाती है।
इस अवसर पर पीठ स्थविर डॉ. कौशल नागदा, सहायक निदेशक डॉ. संजीव राजपुरोहित, बालकृष्ण शुक्ला ने भी अपने विचार व्यक्त किए। शिविर में बड़ी सख्यॉ में महिलाओं ने लाभ उठाया।
संचालन सोनू बड़ाला ने किया जबकि आभार देवीलाल गर्ग ने जताया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.