उदयपुर में शहर एवं देहात जिला कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक

( 2156 बार पढ़ी गयी)
Published on : 03 Feb, 24 00:02

उदयपुर में शहर एवं देहात जिला कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक

आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर शुक्रवार को विज्ञान समिति अशोक नगर उदयपुर में शहर एवं देहात जिला कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक संपन्न हुई। बैठक को पूर्व केंद्रीय मंत्री उदयपुर के पूर्व प्रभारी मंत्री रामलाल जाट एवं रोहित बोहरा ने संबोधित किया। बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारी, प्रत्याशी के चयन सहित कई मुद्दों पर चर्चा की गई।

रामलाल जाट ने कहा कि भाजपा राम के नाम पर राजनीति कर रही है। देश की आर्थिक स्थिति बदहाल है। ज्वलंत मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा राम का सहारा ले रही है। लोगों की आस्था राम से जुड़ी हुई है। भाजपा लोगों के आस्था के साथ खिलवाड़ कर रही है।

शंकराचार्य हमारे सनातन धर्म के रक्षक हैं। उनका मानना था कि हिंदू शास्त्र किसी को भी अधूरे मंदिर में देवता की प्रतिष्ठान करने की अनुमति नहीं देते हैं। प्राण प्रतिष्ठा का जो समय निर्धारित किया गया था वह भी अशुभ था, फिर भी बीजेपी ने 2024 के लोकसभा चुनावों में चुनावी लाभ पाने के लिए जल्दबाजी में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की। क्या शंकराचार्य भी "हिंदू विरोधी" और "राम विरोधी" हैं ? भाजपा को जवाब देना चाहिए।

मोदी ने लोकसभा चुनावों में वादा किया कि वो काला धन देश में वापस लाएंगे। लेकिन अभी तक तो ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला है।

राजस्थान की गहलोत सरकार ने ऐसी योजनाएं दी जिससे प्रत्येक घर को लाभ मिला।

जाट ने कहा उम्मीदवार अकेला चुनाव नहीं लड़ सकता। जिसके घर शीशे के बने हो वह दूसरों पर पत्थर नहीं फेंका करते हैं। कांग्रेस आज विषम परिस्थितियों में काम कर रही है। हम सबको डटकर मुकाबला करना है। हमें दूसरे की लाइन छोटी करने के बजाय अपनी लाइन बड़ी कर कर चुनाव जीतना है। अच्छे उम्मीदवार के नाम का प्रस्ताव रखें। जो पार्टी में मजबूती रखता हो और जीत में सक्षम हो।

राहुल गांधी न्याय यात्रा कर रहे हैं हमें उनके हाथ मजबूत करने चाहिए। न्याय यात्रा अभियान को मजबूती देने के के लिए अपनी-अपनी क्षमता अनुसार न्याय यात्रा के लिए दान करे।

रोहित बोहरा ने कहा कि अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष हमारे पार्टी की रीड की हड्डी होती है। प्रत्याशी अगर अपने क्षेत्र में मजबूत होगा तो चुनाव हारना इतना आसान नहीं होगा। पहली बार धर्म और राजनीति एक साथ हो रही है। युवाओं की भागीदारी बढ़ानी होगी । युवाओं को भी वरिष्ठ नेताओं के अनुभवों को लेकर काम करना चाहिए साथ ही उनका का सम्मान करना चाहिए।

इससे पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने पर्यवेक्षक रामलाल जाट एवं रोहित बोहरा का सूत की माला एवं उपरणा ओढ़ाकर उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के लोकसभा चुनाव पर्यवेक्षक रामलाल मीणा, विधायक दयाराम परमार, मांगीलाल गरासिया, हीरालाल दरांगी, सज्जन कटारा, पंकज कुमार शर्मा, लाल सिंह झाला जगदीश राज श्रीमाली, नीलिमा सुखाड़िया, त्रिलोक पूर्बिया, फतेह सिंह राठौड़, कचरू लाल चौधरी, परमानंद मेहता, अजय सिंह, धर्मेंद्र राजोरा सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.