केंद्रीय अंतरिम बजट में विकसित भारत की झलक दिखायी देती है - गजेन्द्र सिंह शेखावत

( 2233 बार पढ़ी गयी)
Published on : 02 Feb, 24 05:02

अंतरिम बजट पर केन्द्रीय मंत्रियों और सांसदों की प्रतिक्रिया

केंद्रीय अंतरिम बजट में विकसित भारत की झलक दिखायी देती है - गजेन्द्र सिंह शेखावत

नई दिल्ली । केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गुरुवार को संसद में प्रस्तुत अंतरिम बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इस बजट में विकसित भारत की झलक दिखाई देती है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस बजट में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सब का प्रयास होने के साथ सबका ख्याल भी रखा गया है।
राजस्थान से सांसद और केन्द्रीय कानून एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने जहां एक ओर इसे विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने वाला सशक्त बजट बताया, तो वहीं केंद्रीय कृषि व कल्याण राज्य मंत्री श्री कैलाश चैधरी ने भी बजट की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह बजट राष्ट्र में विकास की नयी पीढ़ी गढ़ेगा और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सुदृढ़ करेगा।
सांसद श्री सी.पी.जोशी ने इस बजट को इन्क्लूसिव और इनोवेटिव बताते हुए कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत यह बजट देश के भविष्य के निर्माण का बजट है जिसमे 2047 के विकसित भारत की नींव को मजबूत करने की गारंटी है।
राजस्थान से लोक सभा सांसद श्री देवजी पटेल द्वारा बजट को किसानों, युवा, वंचित और मध्यम वर्ग के साथ साथ सभी वर्गों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाला बजट कहा गया। सांसद श्री कनकमल कटारा और श्री दुष्यंत सिंह ने भी बजट को लोक कल्याणकारी बताते हुए प्रधानमंत्री और केन्द्रीय वित्त मंत्री को धन्यवाद दिया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.