प्रदर्शनी में दिखा बच्वों में उत्साह

( 1778 बार पढ़ी गयी)
Published on : 30 Jan, 24 15:01

विज्ञान के क्षेत्र में हो रहे नवाचारों को ली जानकारी

प्रदर्शनी में दिखा बच्वों में उत्साह

उदयपुर। भारत की आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में भूपाल नोबल्स इनडोर स्टेडियम में उन्नत 2024 राजस्थान समृद्धि के तहत प्रयास संस्थान की ओर से जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार, कृषि एवं विकास कल्याण मंत्रालय भारत सरकार, मिनिस्ट्री आफ अर्थ साइंसेज एवं पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय महा प्रदर्शनी के दूसरे दिन विद्यार्थियों और आम जनों की जबरदस्त भीड़ रही और प्रदर्शनी के माध्यम से नई-नई जानकारियां हासिल करने के प्रति अपार उत्साह देखा गया।
प्रयास संस्थान की प्रोजेक्ट मैनेजर मन्नत चावला एवं महक गिबरानी ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी से बच्चों और किसानों को अच्छा लाभ प्राप्त हो रहा है। बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में, विज्ञान के क्षेत्र में, विभिन्न रिसर्च के क्षेत्र में उन्हें नई-नई एवं महत्वपूर्ण जानकारियां मिल रही है। प्रदर्शनी के दूसरे दिन आमजन विद्यार्थियों तथा किसानों सहित लगभग 5000 से ज्यादा लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
प्रदर्शनी के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रमुख ममता कुंवर उपस्थित हुई एवं उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। अवलोकन के बाद ममता कंुवर ने बताया कि यह प्रदर्शनी आमजन के साथ ही खासकर किसानों और बच्चों के लिए अति महत्वपूर्ण है। केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहित में चलाई जा रही योजनाओं को समाज के अंतिम तबके तक पहुंचाने का यह प्रदर्शनी सरल माध्यम है। उन्होंने खासकर किसानों के लिए कहा कि जिस तरह से कृषि के क्षेत्र में नवाचार और नए-नए रिसर्च इस प्रदर्शनी में दिखाए गए हैं उनसे निश्चित ही किसानों को लाभ होगा एवं कृषि क्षेत्र में काम करना उनके लिए आसान होगा। उन्होंने आमजन के साथ ही खासकर किसानों से अपील की कि वह एक बार इस प्रदर्शनी में जरूर आए एवं कृषि के क्षेत्र में किये जा रहे नवाचारों को जाने और समझें जिससे उन्हें कृषि के क्षेत्र में सुविधाओं के बारे में जानकारी मिल सके।
प्रदर्शनी में आए कई बच्चों ने बताया कि यहां पर उन्हें ऐसी ऐसी जानकारियां और रिसर्च देखने को मिले हैं जिनकी उन्होंने कल्पना तक नहीं की थी। प्रदर्शनी देखकर वह अत्यंत खुश हैं।
एमपीयूएटी की ओर से प्रदर्शनी में लगाई गई स्टॉल पर मौजूद मनोहर चौधरी ने बताया कि हाल ही में एमपीयूएटी में मुर्गी की हाइब्रिड नस्ल को विकसित किया गया है। वहां पर देसी नस्ल और हाइब्रिड नस्ल प्रताप धन के नाम से प्रदर्शित करते हुए उन्होंने बताया कि देसी नस्ल साल भर में जहां 50 से 60 अंडे देती है वही नई विकसित हाइब्रिड नस्ल प्रताप धन साल भर में 150 से 160 अंडे देती है। देसी नस्ल का वजन डेढ़ किलो के करीब होता है वही हाइब्रिड नस्ल प्रताप धन का वजन 3 से 4 किलो होता है।
प्रदर्शनी का समापन आज प्रयास संस्थान की प्रोजेक्ट मैनेजर मन्नत चावला एवं महक गिबरानी ने बताया कि प्रदर्शनी का समापन बुधवार 31 जनवरी को दोपहर में होगा।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.