संदेश

( 1995 बार पढ़ी गयी)
Published on : 29 Jan, 24 09:01

गणतंत्र दिवस- 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं

संदेश

संदेश : गणतंत्र दिवस- 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं।

हमारे देश के गौरव संविधान पर्व गणतंत्र दिवस-2024 की आप सभी को मेरी ओर से हार्दिक बधाई। हमारा संविधान सशक्त, समृद्ध और शांतिपूर्ण भारत की परिकल्पना से भरा हुआ है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर हम संविधान के आदर्शों के प्रति आस्था व्यक्त करते हैं। देशभक्ति, त्याग और बलिदान का इतिहास समेटे यह पर्व हमें अपने उन पूर्वजों की याद दिलाता है जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया। इसकी लोकतांत्रिक अस्मिता को बनाये रखने के लिये एक सशक्त और जन- कल्याणकारी संविधान का निर्माण किया। गणतंत्र का उद्देश्य ही एकता-अखण्डता, समावेशी विकास और लोक कल्याण है। भारतीय गणतंत्र ने विश्व में अपनी विशेषताओं के कारण अलग पहचान कायम की है। हमारे संविधान में सभी नागरिकों को बिना किसी भेदभाव के समान अधिकार प्राप्त हैं। देश के नागरिकों ने अपने संवैधानिक अधिकारों का उपयोग कर हमारी लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था को सुदृढ़ आधार प्रदान किया है। देशवासी इस बात का संकल्प दोहराए कि वे सुनागरिक की भूमिका निभायेंगे तथा हर परिस्थिति में भारतीय गणतंत्र को अक्षुण्ण रखेंगे। देश की एकता और अखण्डता बनाये रखने के लिए हमें सदैव तत्पर रहना होगा। इसी में देश के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं राजनैतिक गौरव को समृद्ध बनाये रखने का मर्म निहित है।

यह गणतंत्र दिवस हम सभी का गौरव पर्व बनकर हमारे जीवन में दायित्व दीप का प्रकाश करें।

शुभकामनाओं सहित।

प्रो.अमेरिका सिंह
पूर्व कुलपति
मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय,उदयपुर


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.