जन्मदिवस के शुभवसर पर हार्दिक बधाई

( 1942 बार पढ़ी गयी)
Published on : 29 Jan, 24 09:01

जन्मदिवस के शुभवसर पर हार्दिक बधाई
डॉ लक्ष्यराजसिंह जी मेवाड़
महाराज,मेवाड़ राजदरबार, उदयपुर
 
आपके जन्मदिवस के शुभवसर पर मेरी और से आपको हार्दिक बधाई एवं ह्रदय की अनंत गहराईयों से शुभकामनाए। आपके जीवन में सदैव आनंद-सुख हो। आप दीर्घायु और आरोग्यशाली हों और जिंदगी में हमेशा यश प्राप्त करें। आपका यह जन्मदिन शुभ और मंगलमय रहे, आपको जय एवं सिद्धि प्राप्त हो, साथ ही सुख शान्ति समृद्धि और लम्बी आयुष्य प्राप्त हो। आपको जन्मदिन की कोटि कोटि शुभकामनाएँ।
 
मुझे जानकर अत्यंत प्रसन्नता हुई की आज आपका जन्मदिवस हैं।हम सभी के लिए यह अत्यंत गौरव का विषय है की मेवाड़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत आपके कुशल और सक्षम नेतृत्त्व में निरंतर सफलता की और अग्रसर हो रही हैं। मेवाड़ की अपनी ऐतिहासिक परंपरा और सांस्कृतिक विरासत है जिस पर हम सभी को गर्व है। मेवाड़ का प्रदेश की प्राचीन राजपरिवारों की ऐतिहासिकता में सर्वोच्च स्थान है। आपका बहुमुखी और प्रभावशाली व्यक्तित्व, मिलनसार प्रवृत्ति, जन-जन से आपका जुड़ाव आपके व्यक्तित्व को और अधिक समृद्धशाली बनाता हैं।आपके जन्म दिवस के सुअवसर पर में ईश्वर से प्रार्थना करता हूं की आप समाजोपयोगी कार्यों से यश प्राप्त करे, आपका जीवन सबके लिए कल्याणकारी हो, हम सभी आपके लिए यही प्रार्थना करते हैं। आप श्री महाराज श्री द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक गतिविधियों, सेवा प्रकल्पों, समाज सुधार की दिशा में उठाए गए सकारात्मक कदमो से सामाजिक क्षेत्रों के आदर्श परिवर्तन आए हैं। जिससे आम जन लाभान्वित हुआ हैं।महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउंडेशन के माध्यम द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक गतिविधिया जनकल्याण की दिशा में अभूतपूर्व प्रयास हैं, जो की संपूर्ण मानव समुदाय के लिए अनुकरणीय और सराहनीय हैं।
 
आप धन, धान्य आदि से समृद्ध ऐश्वर्यवान् और बलवान् हों। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें। मेरी और से पुनः आप महाराज श्री को अवतरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
 
शुभकामनाओं सहित,आपका शुभेच्छु
 
प्रो.अमेरिका सिंह
पूर्व कुलपति
मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय,उदयपुर

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.