समपार फाटक संख्या  73 आंशिक रूप से बंद रहेगा

( 3790 बार पढ़ी गयी)
Published on : 05 Dec, 23 06:12

समपार फाटक संख्या  73 आंशिक रूप से बंद रहेगा

अजमेर -चंदेरिया खण्ड पर स्थित  रेलवे स्टेशन हमीरगढ़ के यार्ड  में स्थित समपार फाटक संख्या 73 पर आवश्यक रेल मरम्मत कार्य कराने हेतु दिनांक 05/12/2023 से 07/12/2023 तक बन्द रहेगा । अतः उक्त समपार फाटक से गुजरने वाला रोड यातायात समपार फाटक संख्या 74 तख्तपुरा अंडर पास से सुचारू रहेगा । अतः अपील की जाती है कि आमजन उक्त' रास्ते का उपयोग कर यातायात व्यवस्था बनाऐ रखने मे सहयोग प्रदान करे। आम जन को हुई असुविधा के लिए खेद है।


नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित
उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मण्डल पर वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन पर तकनीकी एवं यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण नॉन इण्टरलॉकिंग ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उपरोक्त कार्य के कारण निम्न रेलसेवाएं आंशिक रद्द रहेगी:-
1. गाडी संख्या 19666, उदयपुर-खजुराहो रेलसेवा जो दिनांक 12.12.23 से 16.12.23 तक उदयपुर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा आगरा कैंट स्टेशन तक संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा आगरा कैंट-खजुराहो स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 19665, खजुराहो-उदयपुर रेलसेवा दिनांक 14.12.23 से 18.12.23 तक खजुराहो के स्थान पर आगरा कैंट से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा खजुराहो-आगरा कैंट स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.