देवप्रबोधिनी एकादशी पर पीताम्बरा आश्रम में श्रीलक्ष्मीनारायण पूजा उत्सव

( 4133 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 Nov, 23 09:11

देवप्रबोधिनी एकादशी पर पीताम्बरा आश्रम में श्रीलक्ष्मीनारायण पूजा उत्सव

बांसवाडा | देवप्रबोधिनी एकादशी पर गायत्री मण्डल के तत्वावधान में पीताम्बरा आश्रम स्थित हनुमत्पीठ परिसर में लक्ष्मीनारायण पूजा उत्सव के अन्तर्गत आयोजित विभिन्न वैष्णव अनुष्ठान एवं यज्ञ गुरुवार रात सम्पन्न हुए।

इसमें गण्डल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ब्रह्मर्षि पं. दिव्यभारत पण्ड्या के आचार्यत्व में पंच दिवसीय भीष्म पंचक व्रत से संबंधित अनुष्ठान आरंभ हुए। भगवान हनुमान एवं तुलसी के सान्निध्य में एकादशी के अवसर पर विष्णु सहस्रनाम, पुरुषसूक्त, श्रीसूक्त, श्रीविद्या, विनायक, भैरव, महामृत्युन्जय, कुबेर, महालक्ष्मी, शालिग्राम अर्चन आदि से सबंधित विभिन्न अनुष्ठानों के साथ इनका हवन हुआ। इनके साथ ही नियमित रूप से जारी गायत्री एवं हनुमान यज्ञ, दीपदान आदि के कार्यक्रम भी हुए।

गुरुवार को आयोजित इन अनुष्ठानों एवं यज्ञ में मण्डल के सचिव पं. विनोद शुक्ल, कार्यक्रम समन्वयक पं. मनोज नरहरि भट्ट, पं. महेन्द्र पाठक, पं. जय रणा, भंवर गर्ग, पं. ललित आचार्य आदि ने हिस्सा लिया और यज्ञ में आहुतियां देने के साथ ही विभिन्न अनुष्ठानों में पूजा-अर्चना के विधान को पूरा करने के बाद आरती उतारी।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.