चुनाव पर्यवेक्षकों के साथ लाइजन अधिकारी नियुक्त

( 2193 बार पढ़ी गयी)
Published on : 07 Nov, 23 04:11

चुनाव पर्यवेक्षकों के साथ लाइजन अधिकारी नियुक्त

जैसलमेर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जिले में विधानसभा आम चुनाव-2023 के लिए सामान्य, व्यय तथा पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए है। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) आशीष गुप्ता ने बताया कि आयोग द्वारा विधानसभा क्षेत्र जैसलमेंर के लिए प्रेरणा देशभ्रतार (आईएएस) (9216148399) तथा विधानसभा क्षेत्र पोकरण के लिए अमृत सिंह (आईएएस) 9216203723 को सामान्य पर्यवेक्षक लगाया गया है। इसी प्रकार अनंत शंकर टाकवाले (आईपीएस) 7976172580 को पुलिस पर्यवेक्षक तथा अंकित सोमानी (आईआरएएस) 7300448615 को व्यय पर्यवेक्षक लगाया गया है। चुनाव संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत होने पर चुनाव पर्यवेक्षकों के मोबाइल नबंर पर संपर्क किया जा सकता है।

जिला निर्वाचन अधिकारी गुप्ता ने बताया कि चुनाव पर्यवेक्षकों के साथ लाइजन अधिकारी नियुक्त किए है। सामान्य पर्यवेक्षक प्रेरणा देशभ्रतार (आईएएस)  के साथ विकास अधिकारी पंचायत समिति जैसलमेर सुरेश कविया को लाइजन अधिकारी लगाया है, जिनके मोबाइल नंबर 9413745328 है। इसी प्रकार सामान्य पर्यवेक्षक अमृत सिंह के साथ विकास अधिकारी पंचायत समिति सांकडा किशोर कुमार को लाइजन अधिकारी लगाया है जिनके मोबाइल नंबर 9610770070 है। पुलिस पर्यवेक्षक अनंत शंकर टाकवाले के साथ जालम सिंह सहायक उप निरीक्षक पुलिस को लाइजन अधिकारी लगाया है जिनके मोबाईल नबंर 9414470348 है। इसी प्रकार व्यय पर्यवेक्षक अंकित सोमानी के साथ जसवंत गौड मुख्य आयोजना अधिकारी जिला परिषद को लाइजन अधिकारी लगाया है जिनके मोबाइल नंबर 9828833349 है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.