बांसवाड़ा के प्रो.केबी जोशी सुखाड़िया विवि में बोम सदस्य मनोनीत

( 1881 बार पढ़ी गयी)
Published on : 02 Nov, 23 02:11

बांसवाड़ा के प्रो.केबी जोशी सुखाड़िया विवि में बोम सदस्य मनोनीत

उदयपुर, मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय, उदयपुर की सर्वोच्च कार्यकारी संस्था, बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट में प्रो. के. बी. जोशी को एक वर्ष के लिये मनोनीत किया गया है।

मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर सुनीता मिश्रा ने प्रो. के. बी. जोशी को एक वर्ष के लिये मनोनीत किया है। उल्लेखनीय है कि बांसवाड़ा जिले के मूल निवासी प्रोफेसर  जोशी सुखाड़िया विश्वविद्यालय में नई शिक्षा नीति 2020 के नोडल अधिकारी एवं शोध निदेशक का कार्य निर्वहन भी कर रहे हैं। प्रोफेसर जोशी पूर्व में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय, धर्मशाला में भी अधिशासी परिषद के सदस्य  रहे हैं।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.