चित्रकूट नगर:जहरीले धुएँ से दम घुटने का एहसास

( 2513 बार पढ़ी गयी)
Published on : 02 Oct, 23 11:10

चित्रकूट नगर मे सार्वजनिक रूप से पुराने कपड़े और कबाड़ जलाया, जहरीले धुएँ से दम घुटने का एहसास

चित्रकूट नगर:जहरीले धुएँ से दम घुटने का एहसास

उदयपुर 1 ऑक्टबर।  चित्रकूट नगर मे आज दिन के 10.30 बजे अज्ञात व्यक्तियों ने सार्वजनिक रूप से पुराने कपड़े और कबाड़ जलाया जिससे बहुत अधिक मात्रा मे जहरीला धुआँ उठ रहा था। जहरीले धुएँ से दम घुटने का एहसास हो रहा था तथा इस व्यस्त मार्ग से गुजरने वाले वाहनों को भी तेज आग से बच कर निकलते देखा जा सकता था। इस अवसर पर वहां से गुजरते हुए एम पी यु ऐ टी के पूर्व जन संपर्क अधिकारी डॉ सुबोध शर्मा ने संज्ञान लेते हुए फायर ब्रिगेड को सूचित किया। उदयपुर अग्नि शमन अधिकारी श्री नरेंद्र सिंह ने तुरंत मौके पर पहुँच कर आग को बुझाया। उन्होंने इस प्रकार सार्वजनिक रूप से बड़ी मात्रा में कचरे को जलाने को गंभीरता से लेते हुए  वहा स्थित स्थानीय लोगों से इसकी जानकरी ली। स्थानीय लोगों ने बताया कि अक्सर लोग यहाँ ट्रक मे भर कर इस प्रकार का कचरा डाल जाते हैं और आग लगा जाते हैं।  डॉ शर्मा ने बताया कि प्लास्टिक, थार्मोकोल, सिंथेटिक कपड़े, टायर , बेट्री इत्यादि को  विधि पूर्वक निस्तरि त करना जरूरी है। इस प्रकार उसे जलाने से जहरीली गैसे और धुआँ उत्पन्न होता है जो मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिये अत्यंत हानिकारक है। प्रशासन को स्थानीय नागरिकों की मदद से ऐसे तत्वों पर कानूनी कार्य वही की जानी चाहिये।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.