पेसिफिक प्रबन्ध संकाय में फ्रेशर पार्टी का धमाल

( 3436 बार पढ़ी गयी)
Published on : 26 Sep, 23 11:09

पेसिफिक प्रबन्ध संकाय में फ्रेशर पार्टी का धमाल

    पेसिफिक विश्वविद्यालय के प्रबन्धन संकाय में एम.बी.ए. के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के स्वागत में फ्रेशर पार्टी आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ में फैकल्टी ऑफ मैनेजमेन्ट के डीन, प्रोफेसर दिपिन माथुर एवं फैकल्टी गणों द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया। वरिष्ठ विद्यार्थियों ने नवागन्तुक छात्रों का तिलक लगाकर स्वागत किया। फैकल्टी ऑफ मैनेजमेन्ट के डीन ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को आज के चुनौतीपूर्ण वातावरण में अपनी पहचान बनाने हेतु संवाद-कौशल, त्वरित निर्णय क्षमता, मल्टीटास्कींग आदि में पारंगत होने पर बल दिया।
    कार्यक्रम में सीनियर एवं जूनियर के १५० विद्यार्थियों ने भाग लिया एवं मनभावन नृत्य एवं गायन की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मिस्टर एवं मिस फ्रेशर प्रतियोगिता थी। इस प्रतियोगिता में ३० विद्यार्थियों ने भाग लिया। मिस्टर फ्रेशर पुष्पेन्द्र सिंह झाला और मिस फ्रेशर वर्षा मेघवाल को चुना गया। इस प्रतियोगिता के निर्णायक डा. पल्लवी मेहता, डा. कुलविन्दर कौर, डा. खुश्बु अग्रवाल, डा. जया शर्मा एवं विवेक शर्मा थे। इस कार्यक्रम के समन्वयक डा. अली यावर रेहा थे। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.