देश के अंतरिक्ष कार्यक्रम की उपलब्धियां 60 साल लंबी यात्रा का परिणाम : रमेश

( 2419 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 Sep, 23 07:09

देश के अंतरिक्ष कार्यक्रम की उपलब्धियां 60 साल लंबी यात्रा का परिणाम : रमेश

 कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने राज्यसभा में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-नीत केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अंतरिक्ष क्षेत्र में देश की अब तक की उपलब्धियां किसी एक सरकार के कार्यंकाल में नहीं हासिल हुईं, बल्कि यह 60 साल लंबी यात्रा का परिणाम है। भारत की गौरवशाली अंतरिक्ष यात्रा चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग विषय पर उच्च सदन में अल्पकालिक चर्चा में भाग लेते हुए रमेश ने कहा कि नेता सदन पीयूष गोयल के संबोधन से ऐसा प्रतीत हुआ कि देश की गौरवशाली अंतरिक्ष यात्रा की शुरआत 2014 में हुईं और इस यात्रा के सूत्रधार प्रधानमंत्री (नरेन्द्र मोदी) हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी धारणा बनाईं जा रही है कि चंद्रयान-3 और आदित्य एल-। की सफलता एक व्यक्ति के कारण मिली है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.