अंतरिक्ष क्षेत्र की उपलब्धियों का नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा श्रेय लिये जाने के विपक्ष के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने बुधवार को राज्यसभा में दावा किया कि इस क्षेत्र को आम आदमी एवं उदृाोगों के लिए बंद करके रखा गया था जिससे इसकी प्रगति इतने वर्षो तक बाधित रही। उन्होंने बताया कि देश में अभी अंतरिक्ष विज्ञान क्षेत्र में 150 स्टार्ट अप काम कर रहे हैं। अंतरिक्ष विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेन्द्र सिंह भारत की गौरवशाली अंतरिक्ष यात्रा चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग विषय पर राज्यसभा में अल्पकालिक चर्चा में हस्तक्षेप कर रहे थे।