भारतीय पुरूष वॉलीबॉल टीम ने कंबोडिया पर 3-0 की जीत से किया एशियाई खेलों का आगाज

( 2588 बार पढ़ी गयी)
Published on : 20 Sep, 23 10:09

भारतीय पुरूष वॉलीबॉल टीम ने कंबोडिया पर 3-0 की जीत से किया एशियाई खेलों का आगाज

भारतीय पुरष वॉलीबॉल टीम ने मंगलवार को यहां एशियाई खेलों के अपने शुरआती मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए कंबोडिया को 3- 0 से हरा दिया। भारत ने पूल सी के मैच में निचली रैंकिंग वाले कंबोडिया को 25-14, 25-13, 25-19 से आसानी से शिकस्त दी। टीम को अब बुधवार को विश्व रैंकिंग में 27वें स्थान पर काबिज दक्षिण कोरिया की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। हांगझोउ खेलों में पुरष वॉलीबॉल में कुल 19 टीमें भाग ले रही हैं। जापान, चीन और दक्षिण कोरिया को प्रतियोगिता की तीन सबसे मजबूत टीमें माना जाता है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.