74वें जिला स्तरीय वन महोत्सव मनाया

( 1808 बार पढ़ी गयी)
Published on : 25 Aug, 23 10:08

74वें जिला स्तरीय वन महोत्सव मनाया

उदयपुर । 74वें जिला स्तरीय वन महोत्सव का आयोजन गुरुवार को जिला प्रशासन एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान उत्तर पश्चिम रेलवें परिसर में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रम सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष व राज्यमंत्री जगदीश राज श्रीमाली थे। वहीं विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद रघुवीर सिह मीणा, उदयपुर ग्रामीण विधायक, फूलसिंह मीणा, पुलिस महानिरीक्षक अजयपाल लाम्बा, संभागीय मुख्य वन संरक्षक आर.के.सिंह, मुख्य वन संरक्षक आर.के.जैन पुलिस अधीक्षक भूवन भूषण यादव, रेल प्रशिक्षण संस्थान की प्राचार्य श्रीमती मैत्रेयी चारण प्राचार्य,े सेवानिवृत्त सीसीएफ राहुल भटनागर सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। इस दौरान क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान उदयपुर के प्रांगण में मोलश्री, कल्पवृक्ष, अर्जुन, कचनार, बहेडा, नीम, पीपल, गुलर, अशोक, अमलतास आदि प्रजातियों के पौधे लगाते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.