राजस्थानी सिनेमा महोत्सव का शुभारंभ

( 2247 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 Aug, 23 06:08

राजस्थानी सिनेमा महोत्सव का शुभारंभ

उदयपुर।   राजस्थानी सिनेमा महोत्सव का सेकंड सीजन बुधवार को सेलिब्रेशन मॉल में फिल्मों के प्रदर्शन के साथ शुरू हो गया। महोत्सव का उद्घाटन सुबह 10:30 बजे पूर्व सांसद रघुवीर मीणा महाराणा प्रताप संग्रहालय के फाउंडर मोहनलाल श्रीमाली,  राज्य मंत्री और श्रमिक निर्माण वेलफेयर बोर्ड के उपाध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली ने किया। राजस्थानी फिल्मों के प्रदर्शन के दौरान सिनेमा प्रेमी और बच्चों ने खूब एंजॉय किया।
राजस्थानी सिनेमा विकास संघ के संरक्षक तिवारी, महोत्सव के संयोजक मुकेश वाधवानी और सहसंयोजक विकास जोशी ने बताया कि राजस्थान फिल्म पर्यटन प्रोत्साहन नीति के प्रचार प्रसार और राजस्थानी सिनेमा को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहे राजस्थानी सिनेमा महोत्सव का आयोजन पर्यटन कला संस्कृति विभाग, राजस्थानी सिनेमा विकास संघ, हिंदुस्तान जिंक और एम स्क्वायर प्रोडक्शन एंड इवेंट्स के संयुक्त तत्वाधान में किया जा रहा है।

ये फिल्में दिखाई गईं
सेलिब्रेशन मॉल पीवीआर सिनेमा के ओडी 3 में राजस्थानी सिनेमा महोत्सव के पहले दिन चार राजस्थानी फिल्में दिखाई गईं। उद्घाटन फिल्म निर्देशक विपिन तिवारी की बाहुबली रही। उदयपुर के आसपास के क्षेत्र में की गई शूटिंग के कारण आदिवासी बच्चों को फिल्म बहुत पसंद आई। इसके बाद निर्माता अशोक चौधरी की राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त फिल्म टर्टल दिखाई गई। डायरेक्टर अमित ओझा की लालजी कलंदर और राहुल वर्मा की नादानियां का प्रदर्शन किया गया।
 
अवार्ड नाइट का आयोजन आज
राजस्थान सिनेमा महोत्सव के दूसरे दिन 24 तारीख को अपरान्ह 4:00 बजे  अशोका ग्रीन में फिल्मी सितारों के साथ  अवार्ड समारोह का आयोजन किया जाएगा। रंगारंग कार्यक्रम के बीच 24 कैटेगरी में राजस्थानी सिनेमा के लीजेंड्केस की स्मृति में अवार्ड दिए जाएंगे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.