कृपलानी के जन्मदिन कार्यक्रम में आएगी पूर्व सीएम राजे

( 4799 बार पढ़ी गयी)
Published on : 18 Jul, 23 03:07

कृपलानी के जन्मदिन कार्यक्रम में आएगी पूर्व सीएम राजे

निम्बाहेड़ा। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती वसुंधरा राजे सिंधिया 23 जुलाई, रविवार को एक दिवसीय निम्बाहेड़ा प्रवास पर रहेगी। यहां राज्य के पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित समारोह में उपस्थित होकर कृपलानी को जन्मदिन की बधाई देंगी।

भाजपा कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार पूर्व सीएम श्रीमती राजे 23 जुलाई, रविवार को जयपुर से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर प्रातः 11.30 बजे डॉ.भीमराव अंबेडकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय निम्बाहेड़ा के मैदान में निर्मित हेलीपैड पहुंचेगी, यहां से भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा वाहन रैली के द्वारा श्रीमती राजे की अगुवानी कर समारोह स्थल कृषि उपज मंडी प्रांगण ले जाया जाएगा, जहां पूर्व मंत्री कृपलानी के जन्मदिन समारोह में सम्मिलित होंगी।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.