सावन के गीतों व रेम्प वॉक साथ इनरव्हील क्लब ने मनाया सावन उत्सव

( 2748 बार पढ़ी गयी)
Published on : 16 Jul, 23 13:07

सज धज कर आयी महिलाओं ने रेम्प पर किया कैट वॉक

सावन के गीतों व रेम्प वॉक साथ इनरव्हील क्लब ने मनाया सावन उत्सव

उदयपुर। इनरव्हील क्लब उदयपुर ने क्रियेशन के साथ आज लेकसिटी मॉल में सावन उत्सव मनाया। इस अवसर पर महिलाओं ने परम्परागत परिधान पहन कर न केवल सावन गीतों का आनन्द लिया वरन् सज-धज कर आयी महिलाओं ने कोरियोग्राफर राजेश शर्मा के निर्देशन में रेम्प पर कैट वॉक कर उत्सव में चार चांद लगा दिये।
क्लब अध्यक्ष डॉ. स्वीटी छाबड़ा ने बताया कि रेम्प पर कैट वॉक कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। महिलाओं ने सावन संबंधित गानें गा कर इस कार्यक्रम को रोमांटिक बना दिया। महिलाओं ने हरियाली अमावस्या को ध्यान में रखकर मेले में भागीदारी करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में सचिव अंजू गिरी,रश्मि पगारिया, शाीला तलेसरा,मींरा मजूमदार,डॉ.स्वीटी छाबड़,मधु सूद, मधु जैन सहित अनेक सदस्याएं मौजूद थी।
कोरियोग्राफर राजेश शर्मा ने बताया कि सावन उत्सव को लेकर महिलाओं में आत्मविश्वास झलक रहा था और सभी ने इस उत्सव को इसी अंदाज मंे प्रतिवर्ष मनानें का निश्चय किया। रेम्प पर कैट वॉक में मॉडल अक्षिता जैन,प्रिया भीमावत,ज्योति अग्रवाल,रेणु वर्मा,माही कुमावत,गर्विता प्रधान,हनी लाखेरा,दिव्यांशी सालवी,सु्रंधा चाबीसा ने भाग लिया।  


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.