आरसीकेके मार्शल आर्ट्स रहा मेवाड़ कप का रनर अप

( 2099 बार पढ़ी गयी)
Published on : 15 Jun, 23 05:06

10 स्वर्ण सहित जीते 17 पदक

आरसीकेके मार्शल आर्ट्स रहा मेवाड़ कप का रनर अप

उदयपुर। प्रथम मेवाड़ कप ओपन नेशनल कराटे चौंपियनशिप में अभिनव स्कूल गायरियावास स्थित आरसीकेके मार्शल आर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ियों ने अपना दबदबा बनाते हुए 10 स्वर्ण, 4 रजत व 3 कांस्य समेत 17 पदक जीते।
एकेडमी के मुख्य प्रशिक्षक सेंसेई पंकज चौधरी के अनुसार इस प्रतियोगिता में अलग अलग राज्यों के 200 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमे काता व कुमिते दोनों इवेंट रखे गए थे। आरसीकेके मार्शल आर्ट्स के कुल 18 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। सभी खिलाड़ियों ने कुमिते इवेंट में भाग लिया एवं अपने दमदार प्रदर्शन के आधार पर रनर अप की ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमाया। एकेडमी के दिशल चौधरी, गगन अग्रवाल, करण मेनारिया, भव्यराज, गर्व मेघवाल, वीर गुर्जर, भव्या गुर्जर, हिमांगी शाह, दिशा मेनारिया व नेत्रा श्रीमाली ने स्वर्ण पदक, पार्थ प्रताप, ललाटाक्ष सोनी, अवनी जैन, हित वर्मा ने रजत पदक, कनिष्क पालीवाल, आद्या अजय व हितेन पालीवाल ने कांस्य पदक जीते। चौधरी के अनुसार गगन अग्रवाल का प्रदर्शन एकेडमी के सभी खिलाड़ियों में सर्वश्रेष्ठ रहा।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.