भाजपा के विरोध में लहर, लोग बदलाव चाहते हैं : पवार

( 2549 बार पढ़ी गयी)
Published on : 08 Jun, 23 06:06

भाजपा के विरोध में लहर, लोग बदलाव चाहते हैं : पवार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने बुधवार को दावा किया कि वर्तमान में भाजपा विरोधी लहर है और देश के लोग कर्नाटक में हाल के विधानसभा चुनावों के परिणामों को देखते हुए बदलाव चाहते हैं। पवार ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अगर लोगों की यह सोच जारी रहती है तो देश आगामी चुनावों में बदलाव देखेगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि महाराष्ट्र में छोटी-छोटी घटनाओं को धार्मिक रंग दिया जा रहा है, जो अच्छा संकेत नहीं है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को कर्नाटक में हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में हार का सामना करना पड़ा, जहां कांग्रेस पांच साल के अंतराल के बाद सत्ता में वापस आईं। देश में 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं। अगले साल के उत्तरार्ध में महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव भी होने हैं।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.