नई आशाएं, नया प्रेस क्लब,बिना भेदभाव के करेगा कार्य

( 3273 बार पढ़ी गयी)
Published on : 04 Jun, 23 00:06

डॉ.प्रभात कुमार सिंघल , कोटा

नई आशाएं, नया प्रेस क्लब,बिना भेदभाव के करेगा कार्य

नई आशाएं, नए विश्वास, नई ऊर्जा और उत्साह के साथ शुक्रवार को बिनानी सभागार में एक नए " ग्रेटर कोटा प्रेस क्लब" का गठन के साथ कार्यकारणी पदाधिकारियों और सदस्यों की ताजपोशी की जा कर एक संरक्षक मंडल सहित सभी का जोरदार स्वागत किया गया। यह आयोजन क्लब का सोसायटी एक्ट में पंजीकरण करा कर पुख्ता तैयारी के साथ किया गया।

माहोल इतना खुशनुमा था की काफी अरसे बाद देखने को मिला। करीब दो घंटे चले कार्यक्रम में सभी के चेहरे खुशी से दमक रहे थे, कोई हंस रहा था तो कोई मुस्करा रहा था। न कोई राजनीति की चर्चा न ओर कोई बात बस सभी की चर्चा का एक ही विषय नया प्रेस क्लब बना रहा। आमंत्रित पत्रकार साथियों का प्रातः 11 बजे से आगमन शुरू हो गया। आने वाले समस्त महानुभावों को सभागार में प्रवेश से पूर्व भाल पर कुमकुम रोली से मांगलिक तिलक लगा पर परंपरागत स्वागत किया गया। जो भी आता सभी से मुस्कराते हुए मिलता, हाथ मिलता तो कोई गले मिलता। लंबे समय बाद मैंने भी सभी साथी पत्रकारों का पुरजोशी के साथ मिल कर अभिनंदन किया और पुरानी यादें ताजा कर अपार खुशी महसूस की।

     समय कैसे चलता रहा पता ही नहीं चला। आखिर 12.15 बजे मुख्य कार्यक्रम मां शारदे के पूजा अर्चन के साथ शुरू हुआ। पहले संरक्षक मंडल के वरिष्ठ सदस्यों फिर  कार्यकारिणी सदस्यों और पदाधिकारियों का

माल्यार्पण और साफा बंधन कर अभिनंदन और ताजपोशी की गई। मंगलवर्धनी समाचार पत्र परिवार की ओर से भव्य 15 फीट लंबे पुष्पहार से सभी का सामूहिक स्वागत के पल तो अविस्मरणीय बन गए। 

      नए प्रेस क्लब की कार्यकारिणी में वरिष्ठ पत्रकार  सुनील माथुर अध्यक्ष,  अनिल भारद्वाज महासचिव,  हेमंत शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हरिमोहन शर्मा उपाध्यक्ष,  चन्द्रप्रकाश शर्मा संयुक्त सचिव, बद्री प्रसाद गौतम कोषाध्यक्ष तथा  संजय वर्मा, धीरज गुप्ता तेज, शाकिर अली, दिनेश कश्यप और रुबीना काजी को सदस्य नियुक्त किया गया।  कार्यालय सचिव हंसपाल यादव को बनाया गया। संरक्षक मंडल में प्रद्युम्न शर्मा, श्याम रोहिडा, के.एल. जैन, पवन आहूजा, धीरज गुप्ता, सुबोध जैन, कय्यूम अली को शामिल किया गया। मनीष गौतम, लेखराज, हिमांशु मित्तल एवम् भंवर सिंह चारण को विशेष आमंत्रित सदस्यों के तौर पर लिया गया है।

      अध्यक्ष सुनील माथुर ने बताया कि क्लब बिना किसी भेदभाव के सबको साथ लेकर चलेगा। क्लब के लिए अस्थाई भवन और स्थाई क्लब के निर्माण के लिए भूमि का आवंटन शीघ्र हो जायेगा। पत्रकारों को आवास के लिए न्यास के माध्यम से भूखंड उपलब्ध कराने पर उच्च स्तर पर चर्चा हुई है आशा है यह कार्य भी जल्द होगा और पत्रकारों को लैपटॉप भी दिलाने का प्रयास शुरू कर दिया है। सभी ने इन घोषणाओं का करतल ध्वनि से स्वागत किया।

अन्य सदस्यों ने भी अपने विचार व्यक्त कर नए क्लब के लिए सदस्यता, होने वाली गतिविधियों आदि की जानकारी देते हुए बताया कि शीघ्र ही सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।  कार्यक्रम का संचालन धीरज गुप्ता द्वारा किया गया और हेमंत शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.