महाराणा हमीरसिंह द्वितीय की 262वीं जयन्ती मनाई

( 1396 बार पढ़ी गयी)
Published on : 01 Jun, 23 04:06

महाराणा हमीरसिंह द्वितीय की 262वीं जयन्ती मनाई

उदयपुर। मेवाड़ के 66वें एकलिंग दीवान महाराणा हमीरसिंह जी द्वितीय की 262वीं जयंती महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन, उदयपुर की ओर से मनाई गई। महाराणा हमीरसिंह का जन्म वि.सं.1818, ज्येष्ठ शुक्ल एकादशी (वर्ष 1761) को हुआ था। सिटी पेलेस म्यूजियम स्थित राय आंगन में उनके चित्र पर माल्यार्पण व पूजा-अर्चना कर मंत्रोच्चारण के साथ दीप प्रज्जवलित किया गया तथा आने वाले पर्यटकों के लिए उनकी ऐतिहासिक जानकारी प्रदर्शित की गई। 
महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन, उदयपुर के प्रशासनिक अधिकारी भूपेन्द्र सिंह आउवा ने बताया कि महाराणा हमीरसिंह द्वितीय का विक्रम संवत् 1829, चैत्र वदी 3 (ई.सं. 1773 दिनांक 11 मार्च) को राज्याभिषेक हुआ। महाराणा के बाल्यावस्था के कारण राजमाता ने शासन प्रबन्ध अपने हाथ रखा। महाराणा की मृत्यु बाल्यावस्था में हो जाने के कारण उनकी माताजी सरदारकुंवरि को बड़ा सन्ताप हुआ।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.