कंबोडिया के राजा का राष्ट्रपति भवन में हुआ स्वागत

( 3794 बार पढ़ी गयी)
Published on : 31 May, 23 07:05

कंबोडिया के राजा का राष्ट्रपति भवन में हुआ स्वागत

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को यहां कंबोडिया के राजा नोरोडोम सिहामोनी के साथ क्षमता निर्माण, रक्षा और संसदीय सहयोग समेत अन्य प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की। विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी। इससे पहले दिन में, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में राजा सिहामोनी का स्वागत किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी मौजूद थे। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, कंबोडिया के राजा नोरोडोम सिहामोनी का स्वागत कर खुशी हुईं। हमारे राष्ट्र गहरे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंध साझा करते हैं तथा हम आगे भी अपनी दोस्ती और सहयोग को मजबूत करने के लिए तत्पर हैं। उनकी यात्रा भारत-कंबोडिया संबंधों में एक नया अध्याय चिह्नित करेगी।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.