पैलेस ऑन व्हील का ठहराव होने से कोटा  पर्यटन को लगेंगे पंख....

( 1896 बार पढ़ी गयी)
Published on : 28 May, 23 06:05

पैलेस ऑन व्हील का ठहराव होने से कोटा  पर्यटन को लगेंगे पंख....

.......... कोटा को पर्यटन मानचित्र पर लाने की पहल के तहत चंबल रिवर फ्रंट और ऑक्सीजोन का शनिवार को अवलोकन कर राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौर ने कहा कोटा  जल्द ही देश का बड़ा टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनने जा रहा है और पर्यटन में विश्व स्तरीय पहचान बनाएगा। विदेशी पर्यटकों की विशेष ट्रेन पैलेस ऑन व्हील का ठहराव कोटा में होगा, इसके लिए प्लान तैयार कर लिया है। कोटा में पैलेस ऑन व्हील का ठहराव होने से विदेशी सैलानी इन विश्व स्तरीय पर्यटन स्थलों का लुफ्त उठा सकेंगे।

     दोनों ही पर्यटक स्थलों की कल्पनाशीलता, अद्भुत स्थापत्य, अविस्मरणीय सौंदर्य और आकर्षण के साथ - साथ शहर के सौंद्रीकरण कार्यों से इतने प्रभावित हुए की उन्होंने इसी के अनुरूप पुष्कर में पर्यटन विकास के कार्य कराए जाने और अन्य शहरों में भी योजना बनाने की बात कही। जिला प्रशासन और न्यास अधिकारी उनके साथ रहे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.