देश का विदेशी मुद्रा भंडार छह अरब डॉलर घटा

( 1917 बार पढ़ी गयी)
Published on : 27 May, 23 10:05

देश का विदेशी मुद्रा भंडार छह अरब डॉलर घटा

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 19 मई को समाप्त सप्ताह में 6.052 अरब डॉलर घटकर 593.47 अरब डॉलर हो गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुावार को यह जानकारी दी। इससे पहले दो सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ने के बाद इस बार गिरावट हुईं है। इससे पिछले सप्ताह, देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 3.5 अरब डॉलर बढ़कर करीब 600 अरब डॉलर रहा था। उल्लेखनीय है कि अक्टूबर 2021 में, देश का विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था। वैकि घटनाओं के कारण उत्पन्न दबावों के बीच केंद्रीय बैंक के रपये के बचाव के लिए मुद्राभंडार के उपयोग से इसमें गिरावट आईं। रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, 19 मईं को समाप्त सप्ताह में, मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा, विदेशी मुद्रा आस्तियां 4.654 अरब डॉलर घटकर 524.945 अरब डॉलर रह गया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.