पुतिन ने अर्मेनिया और अजरबैजान के बीच वार्ता में प्रगति के संकेत दिए

( 2491 बार पढ़ी गयी)
Published on : 27 May, 23 09:05

पुतिन ने अर्मेनिया और अजरबैजान के बीच वार्ता में प्रगति के संकेत दिए

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बृहस्पतिवार को कहा कि एक विवादित क्षेत्र को लेकर लड़ रहे पड़ोसी देश अर्मेनिया और अजरबैजान के बीच मुख्य विवादों में से एक को हल करने में केवल तकनीकी बाधाएं हैं। पुतिन ने मॉस्को में अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलियेव और अर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पाशिनयान से मुलाकात की और उनसे लाचिन गलियारे को लेकर विवाद पर चर्चा की। यह अर्मेनिया और विवादित क्षेत्र नगोर्नाे-काराबाख के बीच इकलौता अधिकृत संपर्क क्षेत्र है तथा क्षेत्र के करीब।,20,000 लोगों को सामान की आपूर्ति के लिए जीवनरेखा है। मॉस्को में पुतिन की मेजबानी में एक क्षेत्रीय शिखर सम्मेलन में अलियेव और पाशिनयान ने इस गलियारे को लेकर एक-दूसरे पर भड़ास निकाली।पुतिन ने कहा कि प्रमुख मुद्दों पर एक समझौता है और बाद में उन्होंने कहा कि तकनीकी मुद्दों पर विवाद हैं।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.