मंत्रिमंडल विस्तार शनिवार को, विभागों का भी होगा बंटवारा: मुनियप्पा

( 1958 बार पढ़ी गयी)
Published on : 27 May, 23 08:05

मंत्रिमंडल विस्तार शनिवार को, विभागों का भी होगा बंटवारा: मुनियप्पा

 कर्नाटक के मंत्री के एच मुनियप्पा ने शुावार को कहा कि राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार शनिवार दोपहर को होगा और विभागों का बंटवारा भी शाम तक हो जाएगा। मुनियप्पा ने यह भी कहा कि चार या पांच मंत्री पदों को छोड़कर शेष पदों को एक ही दिन भर दिया जाएगा। मंत्री के अनुसार, मंत्रिमंडल में वरिष्ठ और युवा नेताओं का संयोजन होगा। मुनियप्पा ने नईं दिल्ली से लौटने के बाद संवाददाताओं से कहा, कल, मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। समय भी निर्धारित हो गया है। यह कल दोपहर होगा। अधिकांश पद भरे जाएंगे। यह पूछे जाने पर कि कितने मंत्री पद भरे जाएंगे, उन्होंने कहा, चार या पांच मंत्री पदों को छोड़कर बाकी सभी को भरा जाएगा। यह पूछे जाने पर कि क्या वरिष्ठ नेताओं ने मंत्री पद को लेकर पार्टी आलाकमान के समक्ष कोईं मांग रखी है, मुनियप्पा ने कहा कि इस समय कुछ भी कहना मुश्किल होगा। उन्होंने कहा, हालांकि, हमें वरिष्ठों के साथ-साथ युवा लोगों की भी जरूरत है। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.