प्रशासन गांवों के संग अभियान से मिल रहा है ग्रामीणों को भरपूर लाभ,

( 1928 बार पढ़ी गयी)
Published on : 26 May, 23 06:05

अब तक 2783 राजस्व के खातों में शुद्धिकरण से मिली लोगों को राहत

प्रशासन गांवों के संग अभियान से मिल रहा है ग्रामीणों को भरपूर लाभ,

जिला कलेक्टर टीना डाबी ने बताया कि 24 अप्रेल से 23 मई तक राजस्व विभाग द्वारा राजस्व के कार्यों को निस्तारित कर ग्रामीणजनों को बहुत बड़ी राहत दी गई। आलौच्य अवधि में जिले की 7 पंचायत समितियों में आयोजित हुए 93 षिविरों के दौरान 2783 राजस्व अभिलेख एवं खातों का शुद्धिकरण किया जाकर राजस्व रिकॉर्ड में सही नाम खातेदारों के दर्ज किए गए। इसके साथ ही 181 मामलों में आपसी सहमति से खाता विभाजन कर खातेदारों को बहुत बड़ी राहत ग्राम पंचायत स्तर पर दी गई। यदि ये षिविर नहीं लगते तो ऐसे खातेदारों के भूमि का बंटवारा नहीं हो पाता। वहीं उन्हें इस कार्य के लिए तहसील व जिला स्तर पर जाकर भूमि का बंटवारा करवाना पड़ता।

जिला कलेक्टर ने बताया कि इस दौरान 40 गैर खातेदारों को खातेदारी अधिकार प्रदान किए जाकर उनकों राहत दी गई। वहीं 15 प्रकरणों में भूमिहीन किसानों के लिए भूमि आवंटन के प्रस्ताव तैयार किए गए। इस अवधि में 2211 नामांतकरण खोले जाकर सम्बन्धित लोगों को राहत की सौगात दी गई। इसके साथ ही 6 नए राजस्व गांवों के प्रस्ताव तैयार किए गए, वहीं 72 प्रकरणों में सार्वजनिक/राजकीय प्रयोजनार्थ भूमि का आवंटन राजस्व अधिकारियों द्वारा किया गया। इसके साथ ही 249 प्रकरणों में सीमाज्ञान/पत्थरगढ़ी की जाकर खातेदारों को राहत दी गई। षिविरों में 3748 जाति, मूल निवास, हैसियत एवं अन्य प्रमाण पत्र जारी किए गए, वहीं 4282 लोगों को राजस्व रिकॉर्ड की प्रतिलिपियां उपलब्ध करवाई गई।

उन्होंने बताया कि इन अभियानों के दौरान ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग द्वारा 284 प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को किष्तों का भुगतान किया गया। इसके साथ ही 763 नवीन जॉबकार्ड जारी किए गए। अभियानों के दौरान 379 लोगों को आवासीय पटट्े जारी कर उनकों राहत प्रदान की गई। जलदाय विभाग द्वारा 130 हैण्डपम्पों की मरम्मत की गई एवं 80 पानी की गुणवता के नमूने जांच लिए गए।

उन्होंने बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभियान के दौरान 12929 लोगों के स्वास्थ्य की जांच, आयुर्वेद विभाग द्वारा 3 हजार 541 रोगियों की जांच की जाकर उनका उपचार किया गया। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा 5696 परिवारों का मुख्यमंत्री गैस सिलेण्डर योजना में पंजीयन किया गया। इसके साथ ही पशुपालन विभाग द्वारा 42 हजार 896 पशुओं का उपचार किया गया। वहीं 14 हजार 245 पशुओं का टीकाकरण किया गया। श्रम विभाग द्वारा आलौच्य अवधि में षिविरों के दौरान 8 हजार 516 श्रमिकों को श्रम कल्याण की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। षिविर में सहकारिता विभाग द्वारा 113 पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों का भौतिक सत्यापन किया गया। इसके साथ ही डेयरी फेडरेषन विभाग द्वारा 40 नए सदस्य जोड़े गए। इसके साथ ही रोड़वेज द्वारा 9 विषेष योग्यजनों व 6 अन्य पात्र व्यक्तियों को रोड़वेज के पास जारी किए गए।

 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.