95 वर्षीय मणि देवी की बंद पेंशन फिर हुई शुरू

( 9257 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 May, 23 00:05

राज्य सरकार और प्रशासन को दी सद्कार्य के लिए दुआ

95 वर्षीय मणि देवी की बंद पेंशन फिर हुई शुरू

पंचायत समिति नयागांव के ग्राम पंचायत नयागांव में आयोजित महंगाई राहत कैंप एवं प्रशासन गाँवों के संग अभियान का अस्थाई कैम्प 95 वर्षीय मणि देवी के लिए राहत भरा रहा।
कैम्प में 95 वर्षीय पेंशनर मणि देवी पत्नी शंकरलाल व्यास के पोते गौरव व्यास ने मौके पर ही पेंशनधारियों के भौतिक सत्यापन कर बन्द पेंशन शुरु होने की प्रोसेस देखी तो उपखण्ड अधिकारी विजयेश पंड्या के पास आकर उसने अवगत कराया कि उसकी दादी की पेंशन भौतिक सत्यापन के अभाव में जनवरी 2023 से बन्द हैं और शुरु नहीं हो पा रही है। वृद्धवस्था के कारण दादी का ई मित्र पर बायोमेट्रिक सत्यापन भी नहीं हो पा रहा। इस पर उपखण्ड अधिकारी ने विकास अधिकारी को वृद्धा का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए। विकास अधिकारी अजीत कुमार मीणा ने वृद्धा का कैम्प में भौतिक सत्यापन कर बंद हुई पेंशन को पुनः शुरू करवाया। वृद्धा ने अपनी पेंशन वापस शुरू हो जाने की खुशी जाहिर करते हुए राज्य सरकार और प्रशासन को सद्कार्य के लिए दुआ व्यक्त की। प्रशासन गाँवों के संग अभियान में इस तरह के कार्य होते देख लोगों द्वारा अधिकाधिक लाभ लिया जा रहा।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.