पीएनबी का मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ

( 2523 बार पढ़ी गयी)
Published on : 20 May, 23 09:05

पीएनबी का मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) का शुद्ध लाभ 31 मार्च, 2023 को समाप्त वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में पांच गुना से अधिक होकर।,159 करोड़ रपये पहुंच गया। मुख्य रूप से फंसे कर्ज में कमी और ब्याज आय बढ़ने से बैंक का लाभ बढ़ा है। बैंक ने शुावार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसने इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में एकल आधार पर 202 करोड़ रपये का शुद्ध लाभ कमाया था। मार्च, 2023 तिमाही में बैंक की कुल आय बढ़कर 27,269 करोड़ रपये हो गईं जो मार्च, 2022 तिमाही में 21,095 करोड़ रपये थी। बैंक की ब्याज से आय मार्च, 2022 तिमाही के 18,645 करोड़ रपये से बढ़कर मार्च, 2023 तिमाही में 23,849 करोड़ रपये हो गईं।पीएनबी की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) यानी फंसा कर्ज 31 मार्च, 2023 को घटकर कुल कर्ज का 8.74 प्रतिशत रहा जो 31 मार्च, 2022 को 11.78 प्रतिशत था। बैंक का शुद्ध एनपीए आलोच्य अवधि में घटकर 2.72 प्रतिशत रहा जो मार्च 2022 में 4.8 प्रतिशत था।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.