मेवाड़ मालवा नाथ योगी समाज द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन पर निकली शोभायात्रा

( 3932 बार पढ़ी गयी)
Published on : 06 May, 23 05:05

मेवाड़ मालवा नाथ योगी समाज द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन पर निकली शोभायात्रा

निम्बाहेड़ा । मेवाड़ मालवा नाथ योगी समाज विकास संगठन द्वारा निम्बाहेड़ा के दशहरा प्रांगण में सामुहिक विवाह सम्मेलन, गुरु गौरखनाथ जी के प्राकट्य उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शुक्रवार को सामूहिक विवाह सम्मेलन के प्रसंग पर नगर के विभिन्न मार्गों से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा का पूर्व विधायक अशोक नवलखा के नेतृत्व में भाजपा नगर मंडल द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
नगर के पंचौली चौराहा से शोभायात्रा के गुजरने के दौरान पूर्व विधायक अशोक नवलखा, भाजपा नगर मंडल महामंत्री मयंक अग्रवाल, विजय काबरा, पारस जैन, उपाध्यक्ष देवकरण समदानी, गोपाल पंचौली, पार्षद जगदीश माली, शक्ति केन्द्र प्रभारी ओम नाथ, ओम जीनगर, श्यामलाल तेली सहित भाजपा पदाधिकारियों ने शोभायात्रा में आए नाथ सम्प्रदाय के संत महात्माओं का माल्यार्पण कर अभिनंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इससे पूर्व गुरुवार रात्रि में दशहरा मैदान पर अयोजित गोरखवाणी (भजन संध्या) कार्यक्रम में पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी के नेतृत्व में पूर्व विधायक अशोक नवलखा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गब्बर सिंह अहीर, उपाध्यक्ष देवकरण समदानी ने उपस्थित होकर संत, महंतों का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री कृपलानी ने नव दाम्पत्य जीवन में बंधने जा रहे सभी वैवाहिक जोड़ों को शुभकामनाएं दी।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.