बीजेएस के द्वारा दो दिवसीय स्मार्ट गर्ल्स कार्यशाला 29 अप्रैल से

( 3904 बार पढ़ी गयी)
Published on : 27 Apr, 23 14:04

बीजेएस के द्वारा दो दिवसीय स्मार्ट गर्ल्स कार्यशाला 29 अप्रैल से

निम्बाहेड़ा।भारतीय जैन संगठना निम्बाहेड़ा अध्यक्ष वीरेश चपलोत के संयोजन में 29 अप्रैल से दो दिवसीय स्मार्ट गर्ल कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।

उक्त जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजिका शिल्पा बोड़ाना ने बताया कि श्री जिन कुशल सूरी जैन दादावाड़ी निम्बाहेड़ा में 29 एवं 30 अप्रैल को आयोजित होने वाले दो दिवसीय कार्यशाला के लिए 13 से 21 वर्ष आयु की 75 बालिकाओं ने पंजीयन करवाया है। इस कार्यशाला में प्रातः 9 से सायं 4 बजे तक उदयपुर के मास्टर ट्रेनर वीरेंद्र महात्मा द्वारा दो दिन तक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

बीजेएस के महामंत्री सिद्धराज सिंघवी ने बताया कि स्मार्ट गर्ल प्रोग्राम बीजेएस द्वारा विकसित किया गया है, जो प्रभावी क्षमता निर्मित के माध्यम से किशोर वयनि लड़कियों के स्थायी सशक्तिकरण को उत्प्रेरित करता है। बीजेएस के कोषाध्यक्ष प्रकाश चेलावत ने बताया कि स्मार्ट गर्ल प्रोग्राम की शुरुआत वर्ष 2007 में की गई थी, जिसमें अब तक जैन समुदाय की 7 लाख से अधिक किशोर लड़कियों को इस वैज्ञानिक रूप से रचित जीवन कौशल जागरूकता प्रोग्राम के माध्यम से सशक्त बनाया गया है।

स्मार्ट गर्ल प्रोग्राम हेड मुकेश बम ने बताया कि बीजेएस संरक्षक अशोक नवलखा के निर्देशन एवं अध्यक्ष वीरेश चपलोत के संयोजन में स्मार्ट गर्ल प्रोग्राम के अंतर्गत किशोर लड़कियों एवं युवा महिलाओं के भावनात्मक विकास से संबंधित समस्याओं और इनसे जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा तथा इनसे सामाजिक चुनोती से सामना के लिए तैयार करने के लिए वण्डर सीमेंट के सहयोग से दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.