जन आक्रोश महाघेराव की तैयारी को लेकर महिला मोर्चा की बैठक सम्पन्न

( 4269 बार पढ़ी गयी)
Published on : 26 Apr, 23 05:04

जन आक्रोश महाघेराव की तैयारी को लेकर महिला मोर्चा की बैठक सम्पन्न

निम्बाहेड़ा। राजस्थान की कांग्रेस सरकार के साढ़े चार साल के भ्रष्टाचार, कुशासन से युक्त कार्यकाल के विरोध में राजस्थान भारतीय जनता पार्टी द्वारा जन आक्रोश व्यक्त किया जा रहा है। इसी क्रम में 27 अप्रैल, गुरुवार को चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय पर प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी एवं केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में जन आक्रोश महाघेराव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा। इसकी तैयारियों को लेकर मंगलवार को पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी के निर्देश एवं पूर्व विधायक अशोक नवलखा व भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में भाजपा महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष आरती शर्मा के मुख्य आतिथ्य में बैठक आयोजित की गई। बैठक में 27 अप्रैल, को सुभाष चौक, चित्तौड़गढ़ में होने वाले महाघेराव एवं कलेक्टर कार्यालय पर धरना प्रदर्शन की रूपरेखा तय की गई। बैठक में आरती शर्मा, लक्ष्मी कोठारी, रेखा वसीटा, रत्ना चुगवानी, एकता मराठा, लीला सोनी, कृष्णा पंचोली, संगीता डुकरे, माधुरी अग्रवाल, सीता मोरवाल, रेखा अजमेरा, मेघा श्रीवास्तव, सुधा बारिया, सोनू गौड़ आदि मौजूद रही। इसके साथ ही भाजपा की वरिष्ठ महिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने इस जन आक्रोश महाघेराव में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आव्हान किया है।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.