धाकड़ युवा संघ के जिलाध्यक्ष बने धाकड़

( 3651 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 Apr, 23 10:04

धाकड़ युवा संघ के जिलाध्यक्ष बने धाकड़

निम्बाहेड़ा। धाकड़ युवा संघ की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में निम्बाहेड़ा ब्लॉक की ग्राम पंचायत ढोरिया के पूर्व सरपंच व भाजपा युवा मोर्चा के पश्चिमी मंडल अध्यक्ष शिवनारायण धाकड़ मंडावली को धाकड़ युवा संघ चित्तौड़गढ़ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
धाकड़ युवा संघ के प्रदेश मंत्री विनोद धाकड़ ने बताया कि कोटा में धरणीधर गार्डन में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक मुख्य अतिथि हेमराज धाकड़, युवा प्रदेश अध्यक्ष संजय धाकड़ बिजोलिया की अध्यक्षता व खानपुर विधायक नरेंद्र नागर व सांगोद कोटा के पूर्व विधायक हीरालाल नागर के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई। जिसमें पूर्व सरपंच डोरिया शिवनारायण धाकड़ को सर्वसम्मति से धाकड़ युवा संघ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया व समरथ धाकड़ बागेडा घाटा को प्रदेश महामंत्री, जगदीश धाकड़ को प्रदेश संगठन मंत्री नियुक्त किया गया। जिस पर समाज के वरिष्ठ जनों ने बधाइयां देकर संगठन को गति देकर धाकड़ समाज के उत्थान हेतु निर्देशित किया। इस मौके पर निम्बाहेड़ा प्रधान बगदीराम धाकड़, बाबूलाल धाकड़, कल्माडा किशोर धाकड़ सुखवाड़ा, किशन मेष कनेरा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश धाकड़ टाई, प्रदेश उपाध्यक्ष उंकार लाल धाकड़ उंखलिया, किशन लाल अध्यापक कनेरा, शिव लाल बेगूं, सुभाष, बांगरेडा मामादेव सरपंच राजेश धाकड़, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि गणेश धाकड़ कनेरा, शंभूलाल निंबाहेड़ा, दिनेश सेमलिया, निर्भयराम धाकड़ टाई का खेड़ा, पारस धाकड़ सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में विनोद धाकड़ प्रदेश मंत्री धाकड़ युवा संघ ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.