मुंबई इंडियंस ने पहला महिला प्रीमियर लीग खिताब जीता

( 2919 बार पढ़ी गयी)
Published on : 27 Mar, 23 10:03

मुंबई इंडियंस ने पहला महिला प्रीमियर लीग खिताब जीता

हीली मैथ्यूज की अगुवाईं में अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद नेट स्किवेर ब्रंट के 55 गेंद में नाबाद 60 रन की मदद से मुंबईं इंडियंस ने रविवार को दिल्ली कैपिटल्स को सात विकेट से हराकर पहला महिला प्रीमियर लीग खिताब जीत लिया। शिखा पांडे और राधा यादव के बीच दसवें विकेट के लिये 52 रन की साझेदारी की मदद से दिल्ली कैपिटल्स नौ विकेट पर 131 रन बनाये। जवाब में मुंबईं ने तीन गेंद बाकी रहते तीन विकेट पर 134 रन बनाये। स्किवेर ब्रंट ने एक छोर संभालकर 55 गेंद की अपनी पारी में सात चौके लगाये। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी 39 गेंद में 37 रन की पारी खेली। आखिर में एमेलिया केर ने आठ गेंद में नाबाद 14 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया। इससे पहले मुंबई के गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। दिल्ली का स्कोर 11वें ओवर में तीन विकेट पर 74 रन था। इसके बाद छह विकेट पांच रन के भीतर गिर गए और 16वें ओवर के बाद स्कोर नौ विकेट पर 79 रन हो गया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.