सात्विक और चिराग ने स्विस ओपन खिताब जीता

( 2489 बार पढ़ी गयी)
Published on : 27 Mar, 23 10:03

सात्विक और चिराग ने स्विस ओपन खिताब जीता

भारत के सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने चीन के रेन शियांग यू और तान कियांग को हराकर स्विस ओपन सुपर 300 बैडमिंटन पुरूष युगल खिताब जीत लिया। विश्व चैम्पियनशिप 2022 कांस्य पदक विजेता दूसरी वरीयता प्राप्त भारत जोड़ी ने दुनिया की 21वें नंबर की जोड़ी को 54 मिनट में 21 . 19, 24 . 22 से हराया। भारत के लिये सत्र का यह पहला खिताब है। पिछले सप्ताह ही सात्विक और चिराग की जोड़ी आल इंग्लैंड चैम्पियनशिप के दूसरे दौर से बाहर हो गईं थी। भारतीय जोड़ी के लिये यह पांचवां विश्व टूर खिताब है जिन्होंने पिछले साल इंडिया ओपन और फ्रेंच ओपन भी जीता था। इससे पहले 2019 में थाईंलैंड ओपन और 2018 में हैदराबाद ओपन जीता था। सात्विक और चिराग ने 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। इससे पहले भारत के लिये पी वी सिंधू (2022), साइना नेहवाल (2011 और 2012) , किदाम्बी श्रीकांत (2015) और एच एस प्रणय (2016) स्विस ओपन खिताब जीत चुके हैं।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.