रद्राक्ष को कांस्य पदक, चीन का स्वर्णिम अभियान जारी

( 2529 बार पढ़ी गयी)
Published on : 25 Mar, 23 08:03

रद्राक्ष को कांस्य पदक, चीन का स्वर्णिम अभियान जारी

मौजूदा विश्व चैम्पियन रद्राक्ष पाटिल ने यहां आईंएसएसएफ निशानेबाजी विकप में पुरषों की 10 मीटर एयर राइफल में कांस्य पदक जीता जबकि चीन ने लगातार दूसरे दिन दांव पर लगे दोनों स्वर्ण पदक हासिल किये। तोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले चीन के निशानेबाज शेंग लिहाओ ने पुरषों की 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण पदक जीता, जबकि उनकी हमवतन और पिछले साल काहिरा वि चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीतने वाली हुआंग युटिंग ने महिलाओं की स्पर्धा में सोने का तमगा हासिल किया। चीन ने प्रतियोगिता के तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद पांच स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य के साथ पदक तालिका में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.