क्या राहुल गांधी और कांग्रेस कानून से ऊपर हैं : भूपेंद्र यादव

( 2667 बार पढ़ी गयी)
Published on : 25 Mar, 23 07:03

क्या राहुल गांधी और कांग्रेस कानून से ऊपर हैं : भूपेंद्र यादव

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने गुजरात की एक अदालत द्वारा राहुल गांधी को आपराधिक मानहानि के मामले में दोषी ठहराए जाने पर सवाल उठाने के लिए शुावार को कांग्रेस पर निशाना साधा और पूछा कि क्या वे खुद को देश के कानून से ऊपर समझते हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग से ताल्लुक रखने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रमुख नेता यादव ने कहा कि अदालत ने कानूनी प्रािया का पालन करते हुए गांधी को दोषी ठहराया लेकिन कांग्रेस नेता और उनकी पार्टी अपने अहंकार के कारण फैसले को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सूरत में 2019 में दर्ज मानहानि के इस मामले की सुनवाईं के दौरान अदालत ने गांधी को लगातार कईं मौके दिए कि वह समझें और अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांग लें लेकिन उन्होंने अपने अहंकार के कारण ऐसा नहीं किया। एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने सवाल कहा, क्या कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी देश के कानून से ऊंचे हैं?.. क्या राष्ट्रीय नेता का काम ओबीसी समाज के एक उपनाम को गाली देना और उसका अपमान करना है? उन्होंने कहा, मेरा मानना है कि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी देश में पूरे ओबीसी समुदाय को गाली देने के दोषी हैं।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.