उदृाोगपति कुमार मंगलम बिरला को पद्म पुरस्कार प्रदान किया गया

( 2221 बार पढ़ी गयी)
Published on : 23 Mar, 23 09:03

उदृाोगपति कुमार मंगलम बिरला को पद्म पुरस्कार प्रदान किया गया

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एस एम कृषणा, जाने माने उदृाोगपति कुमार मंगलम बिरला, प्रसिद्ध पाश्र्व गायिका सुमन कल्याणपुर आदि को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया। इसके अलावा जाने माने शेयर बाजार निवेशक राकेश झुनझुनवाला को मरणोपरांत पद्म श्री दिया गया। उनका निधन पिछले वर्ष हो गया था।राष्ट्रपति भवन द्वारा किए गए ट्वीट के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एस एम कृष्णा को पद्म विभूषण प्रदान किया। वे कांग्रेस नीत संप्रग सरकार में विदेश मंत्री थे और बाद में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे।जाने माने वास्तुकार बालकृष्ण दोशी (मरणोपरांत) को भी पद्म विभूषण प्रदान किया गया।कुमार मंगलम बिरला, प्रोफेसर कपिल कपूर, आध्यात्मिक नेता कमलेश पटेल और सुमन कल्याणपुर को पद्म भूषण प्रदान किया गया। कपूर जवाहर लाल नेहरू विश्वविदृालय (जेएनयू) में अंग्रेजी के प्रोफेसर रहे हैं। उन्हें उच्च शिक्षा के भारतीयकरण और उसे भारत की ज्ञान प्रणाली से जोड़ने की दिशा में प्रयासों के लिए जाना जाता है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.