जिला युवा संसद का आयोजन

( 2661 बार पढ़ी गयी)
Published on : 22 Mar, 23 10:03

जिला युवा संसद का आयोजन

उदयपुर । नेहरू युवा केन्द्र और पेसिफिक यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को आयोजित जिला युवा संसद में ‘आज के परिदृश्य में युवाओं की भूमिका और विश्व पटल पर उभरते हुए भारत के परिप्रेक्ष्य में भारत एक मजबूत आर्थिक शक्ति के रूप में अग्रणी रहे‘ विषय पर संवाद हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पेसिफिक यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो.के.के.दवे तथा विशिष्ट अतिथि डीन प्रो. हेमन्त कोठारी, नेहरू युवा केन्द्र के पूर्व क्षेत्रीय निदेशक पवन कुमार अमरावत थे। कार्यशाला में विश्व पटल पर भारत के अभ्युदय जी-20 वसुधैव कुटुम्बकम् पर विस्तृत चर्चा हुई। साइंस कॉलेज के डीन रामेश्वर आमेटा ने वसुधैव कुटुम्बकम् पर अपने विचार रखते हुए कहा कि आज का समय सम्पूर्ण विश्व के साथ मैत्री भाव रखने का है। डॉ पी.सी. मालू ने मोटा अनाज खाद्यान्न के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आज के समय की सारी बीमारियां मोटा अनाज उपयोग में लेने से कम हो सकती है और राजस्थान का मूल खाद्यान्न भी यही है। ज्वार, बाजरा, सामा आदि पोष्टिकता पूर्ण खाद्यान्न है। अमरावत ने भारत को मिली जी-20 देशो की अध्यक्षता को सौभाग्य बताया और कहा कि इससे हमारी संस्कृति पुरे विश्व में फैलेगी। प्रो. हेमंत कोठारी ने कहा कि हर क्षेत्र में हमारे युवा परचम लहरा रहे है। कार्यक्रम में नहरू युवा केंद्र के जिला अधिकारी शुभम पुर्बिया और लेखाधिकारी गोपाल वैष्णव ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। अंत में पुरस्कारों के साथ खेल सामग्री वितरित की गई। संचालन डॉ. हेमंत पंड्या ने किया व आभार डॉ. कपिलेश तिवारी प्राचार्य ने जताया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.