गणगौर उत्सव व मनोरंजन मेले का आयोजन

( 5285 बार पढ़ी गयी)
Published on : 22 Mar, 23 06:03

गणगौर उत्सव व मनोरंजन मेले का आयोजन

अग्रवाल महिला मंडल व  अग्रवाल नवयुवक मंडल, भीलवाड़ा द्वार *गणगौर उत्सव व मनोरंजन मेले* का आयोजन मंगलवार को अग्रवाल उत्सव भवन में किया गया। 
 विभिन्न टीमों नेगणगौर माता का टॉपला सजा कर ढोल के साथ नाचते गाते हुए हॉल में प्रवेश किया। उपस्थित महिलाओं ने गणगौर माता के गीत गीतों पर नृत्य करते हुए गणगौर माता का स्वागत किया।                                        अग्रवाल महिला मंडल अध्यक्ष दीपिका निमोदिया ने बताया कि सशक्त व संपन्न नारी, स्वावलंबी नारी अभियान के तहत हर उत्सव में महिलाओं द्वारा चलाए गए, अपने व्यवसाय को गति देने के हेतु इस गणगोर मनोरंजन मेले का आयोजन किया है। सचिव रितु नागौरी ने बताया कि
चैत्र महीने में महिलाओं की खुशी उत्साह सुहाग का प्रतीक गणगौर का त्योंहार संयुक्त रूप से मनाने के लिए गणगौर उत्सव  मेले के साथ साथ गणगौर से संबंधित प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

मेले के विशेष आकर्षण :-
1- समूह में गणगौर का टॉपला सजाओ प्रतियोगिता
 2-सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता
3- कई गेम एवं शॉपिंग खाने-पीने के स्वादिष्ट व्यंजनों की स्टाल

इस अवसर पर आयोजित मिसेज गणगौर प्रतियोगिता का आयोजन का आयोजन किया गया जिसमें पायल अग्रवाल प्रथम, कृतिका कंदोई द्वितीय व श्रुति अग्रवाल तृतीय रही।
ढोकला सजाओ प्रतियोगिता में अलबेली साली ग्रुप प्रथम, वाली गणगौर मतवाली गणगोर ग्रुप द्वितीय तथा अलबेली सखिया ग्रुप तृतीय रहे।

इस अवसर पर गोपाल बंसल, बद्री पंसारी, जीपी सिंहल संजय निमोदिया, योगेश अग्रवाल, लोकेश निमोदिया आदि उपस्थित थे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.