माणक चौक में-सादगीपूर्वक मनाया जायेगा होलिका दीपन महोत्सव

( 1921 बार पढ़ी गयी)
Published on : 05 Mar, 23 06:03

माणक चौक में-सादगीपूर्वक मनाया जायेगा होलिका दीपन महोत्सव

उदयपुर, पावन फाल्गुन मास के पर्व पर हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी होलिका दीपन महोत्सव सिटी पैलेस, उदयपुर के माणक चौक प्रांगण में सोमवार, ६ मार्च २०२३ को परम्परागत रीति-रिवाज से सादगीपूर्वक मनाया जायेगा।

महाराणा मेवाड चेरिटेबल फाउण्डेशन के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी भूपेन्द्रसिंह आउवा ने बताया कि उदयपुर-मेवाड का पारम्परिक होली दीपन महोत्सव इस वर्ष भी सादगीपूर्वक ही मनाया जायेगा।

पर्यटकों के लिए होलिका दहन के दिन सोमवार, ६ मार्च २०२३, अपराह्व ३ बजे बाद तथा धुलेण्डी के उपलक्ष में मंगलवार, ७ मार्च २०२३ को सिटी पैलेस संग्रहालय बंद रहेगा।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.