पूर्व महाराणा महेंद्र सिंह मेवाड़  के जन्मदिवस पर सुंदरकांड एवं वृक्षारोपण

( 6975 बार पढ़ी गयी)
Published on : 09 Feb, 23 07:02

पूर्व महाराणा महेंद्र सिंह मेवाड़  के जन्मदिवस पर सुंदरकांड एवं वृक्षारोपण

 पूर्व महाराणा एवं पूर्व लोकसभा सांसद महेंद्र सिंह मेवाड़ के 82 वे जन्म दिवस के अवसर पर बजरंग सेना मेवाड़ की ओर से कार्यक्रम किए गए बजरंग सेना मेवाड़ के प्रमुख कमलेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि करजाली हाउस, मोती   चौहटा स्थित सगस जी बावजी के मंदिर में उनकी लंबी उम्र की कामना के लिए सुंदरकांड का पाठ का आयोजन किया गया एवं साथ ही 82 वे जन्म दिवस के अवसर पर संगठन द्वारा विभिन्न स्थानों पर 82 पौधा का पौधारोपण कर पर्यावरण के बचाव के लिए प्रण लिया गया
इस अवसर जगदीश सिंह सांखला के सानिध्य में एडवोकेट उदय सिंह देवड़ा, पंडित प्रवीण व्यास, कमलेंद्र सिंह पंवार, पंडित रणछोड़ लाल जोशी, सुनील कालरा, रमेश वसीटा,  महेंद्र सिंह चौहान, बसंती देवी वैष्णव ,हेमेंद्र सिंह सांखला, हेमलता हाड़ा आदि ने कार्यक्रम में भाग लिया


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.