सोने में 574 रपए की गिरावट, चांदी 2,113 रपए लुढ़की

( 4114 बार पढ़ी गयी)
Published on : 07 Feb, 23 10:02

सोने में 574 रपए की गिरावट, चांदी 2,113 रपए लुढ़की

कमजोर वैश्विक रख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 574 रपये कमजोर होकर 57,155 रपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।पिछले कारोबारी सत्र में सोना 57,729 रपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।चांदी की कीमत भी 2,113 रपये लुढ़ककर 68,133 रपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुईं।एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, दिल्ली में सोने की हाजिर कीमत 574 रपये की गिरावट के साथ 57,155 रपये प्रति 10 ग्राम रह गयी। विदेशी बाजारों में सोने का भाव गिरावट दर्शाता 1,875 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी गिरावट के साथ 23.48 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.