पिक्टोरियल गाइड डॉ अजीत कुमार कर्नाटक  द्वारा भेंट

( 2922 बार पढ़ी गयी)
Published on : 05 Feb, 23 13:02

पिक्टोरियल गाइड डॉ अजीत कुमार कर्नाटक  द्वारा भेंट

गोविन्द गुरु  जनजातीय विश्वविद्यालय बॉसवाड़ा के दीक्षांत समारोह के शुभ अवसर पर पधारे राजस्थान के महामहिम राज्यपाल आदरणीय श्री कलराज मिश्र  को पोषण अनाजो पर महाराणा प्रताप कृषि विश्वविद्यालय द्वारा निर्मित "पिक्टोरियल गाइड " की प्रति कुलपति डॉ अजीत कुमार कर्नाटक  द्वारा भेंट की गयी।

महामहिम राज्यपाल  ने विश्वविद्यालय द्वारा चलाए जा रहे मिलेट जागरूकता अभियान एवं पोषक अनाज वर्ष पर अयोजित किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की भूरी भूरी प्रशंसा की।

कुलपति डॉ कर्नाटक ने राज्यपाल महोदय को पूरे वर्ष मिलेट  पर चलने वाले कार्यक्रम की जानकारी दी जो अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष पर विश्वविद्यालय मना रहा है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.