राष्ट्रपति, सीजेआईं से मिले सिंगापुर के मुख्य न्यायाधीश

( 2850 बार पढ़ी गयी)
Published on : 04 Feb, 23 09:02

राष्ट्रपति, सीजेआईं से मिले सिंगापुर के मुख्य न्यायाधीश

 सिंगापुर के मुख्य न्यायाधीश सुंदरेश मेनन शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इससे पूर्व वह भारत के प्रधान न्यायाधीश डी वाईं चंद्रचूड़ की अगुवाईं वाली उच्चतम न्यायालय की पीठ के साथ बैठे। सिंगापुर में 2012 से चौथे मुख्य न्यायाधीश के तौर पर सेवा दे रहे न्यायाधीश मेनन उच्चतम न्यायालय की स्थापना की 73वीं वर्षगांठ का जश्न मनाने के लिए शनिवार को होने वाले एक समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने के लिए भारत आए हुए हैं। सिंगापुर के मुख्य न्यायाधीश समारोह में बदलते विश्व में न्यायपालिका की भूमिका पर एक व्याख्यान देंगे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.