चिकित्सा शिक्षा सेवाओं के लिए डॉ. बम्ब मास्टर अवार्ड से सम्मानित

( 2577 बार पढ़ी गयी)
Published on : 30 Jan, 23 14:01

चिकित्सा शिक्षा सेवाओं के लिए डॉ. बम्ब मास्टर अवार्ड से सम्मानित

। इंडियन कॉलेज ऑफ फिजिशियन के तत्वावधान में एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडिया के 78वें राष्ट्रीय सम्मेलन में उदयपुर के ख्यातनाम चिकित्सक डॉ.बी.एस.बम्ब को मास्टर अवार्ड से सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सुधीर भण्डारी,  एपीआई अध्यक्ष डॉ. गिरीश माथुर व आईसीपी अध्यक्ष डॉ. ज्योतिर्मय ने डॉ. बम्ब द्वारा चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र में दी गई उल्लेखनीय सेवाओं के लिए यह अवार्ड प्रदान किया।
मेडिसिन के मास्टर रहे हैं डॉ. बंब:
पेसिफिक मेडिकल कॉलेज में प्रोफसर पद पर कार्यरत डॉ. बम्ब आरएनटी में मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष रह चुके है। उन्होंने एमबीबीएस में स्वर्ण पदक के साथ राजस्थान विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वे एमबी मेडिसिन में भी स्वर्ण पदक प्राप्त है। उनकेे शोध पत्रों को देश-विदेश में सराहना मिली है और चिकित्सा शास्त्र की पुस्तकों में भी उनके शोध ग्रंथ विद्यार्थियों को प्रेरित करते है। डॉ.बी.एस.बम्ब ने प्रारंभिक शिक्षा  गुरूगोविंद सिंह स्कूल से प्राप्त की। प्रथम वर्ष जीव विज्ञान महाराणा भूपाल कॉलेज उदयपुर से की।

 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.