यात्रा को सुर्खियों में बनाए रखने के लिए ओछी राजनीति कर रहे हैं राहुल: भाजपा

( 2204 बार पढ़ी गयी)
Published on : 28 Jan, 23 07:01

यात्रा को सुर्खियों में बनाए रखने के लिए ओछी राजनीति कर रहे हैं राहुल: भाजपा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के जम्मू-कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पुलिस सुरक्षा प्रबंध ध्वस्त हो जाने के आरोपों को अनर्गल करार दिया और दावा किया कि यात्रा को सुर्खियों में बनाए रखने के लिए वह ओछी और घटिया राजनीति कर रहे हैं। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए यह दावा भी किया कि सुरक्षा की दृष्टि से वहां कोईं कमी नहीं थी।इससे पहले, राहुल गांधी ने कहा था कि जम्मू-कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पुलिस का सुरक्षा प्रबंध ध्वस्त हो गया था, जिसके बाद अपने सुरक्षाकर्मियों की सलाह पर उन्होंने आज की यात्रा रद्द कर दी। कांग्रेस नेता ने जम्मू क्षेत्र के बनिहाल से यात्रा की शुरआत की और वह एक बुलेटप्रूफ वाहन में जवाहर सुरंग पार करके घाटी के काजीगुंड इलाके में दाखिल हुए, लेकिन इसके बाद 500 मीटर भी नहीं चल सके। उनसे उनके सुरक्षाकर्मियों ने यात्रा रोकने के लिए कहा, क्योंकि भारी भीड़ को संभालने के लिए पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.